{"_id":"6536b45b93b1de8e7d0c1d81","slug":"dirty-talk-with-student-anger-increased-after-video-viral-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-5041-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: छात्रा से की गंदी बात, वीडियो वायरल होने से बढ़ा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: छात्रा से की गंदी बात, वीडियो वायरल होने से बढ़ा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र में संचालित एक कौशल विकास केंद्र के संचालक का अपनी ही छात्रा के साथ अश्लील हरकत सामने आई है। इसका वीडियो वायरल होने पर लोगों में आक्रोश है। छात्रा और केंद्र संचालक अलग-अलग वर्ग से हैं। मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर मिलने का इंतजार है।
क्षेत्र में संचालित कौशल विकास केंद्र में कई गांवों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। इन्हीं में से एक छात्रा को केंद्र संचालक ने अपने झांसे में लिया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। रविवार को इसका वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस को सूचना देते हुए संचालक पर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि केंद्र संचालक की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूर्व में भी ऐसी सूचनाएं मिलती रही हैं, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है। साजिश के तहत वह लड़कियों को अपने झांसे में फंसाकर उनके साथ अश्लीलता करता है और फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को रविवार की रात में हिरासत में ले लिया। विंढमगंज थाना प्रभारी श्याम बिहारी का कहना है कि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।