फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Directed action against Deepiaro

डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

Sat, 28 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 28 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Directed action against Deepiaro
नगवां ब्लॉक के भुसौलिया गांव में आयोजित चौपाल को संबोधित करते कमश्निर रंजन कुमार।
 विकास कार्यों में सहयोग न करने वाले लापरवाह डीपीआरओ के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए नगवां के बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। लोहिया गांवों में विकास कार्य कराने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की खैर नहीं होगी। उक्त निर्देश मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल मिर्जापुर रंजन कुमार ने डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम भूसौलियां में शुक्रवार की शाम जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनते हुए दी।
विज्ञापन



उन्होंने जनता से रूबरू होकर लोहिया ग्राम में चलायी जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत को जाना। मंडलायुक्त ने पाया कि बीडीओ द्वारा गांव का सही तरीके से निरीक्षण न करने की वजह से सड़क खराब है। प्रधानों के खाते के संचालन में असहयोग करने की स्थिति पाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को फटकार लगाते हुए लापरवाह डीपीआरओ के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद जन स्वास्थ्य, बाल विकास, राजस्व, विकास कार्य, सामाजिक दायित्व के पेंशन, सूखा राहत राशि का वितरण आदि के बारे में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से नागरिकों के सामने लाभार्थियों की सूची पढ़वाते हुए योजनाओं का सत्यापन किया।
विज्ञापन


डीएम सीबी सिंह ने मंडलायुक्त को आश्वस्त करते हुए मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पात्रों को लाभांवित करने के लिए तीन दिनों के अंदर औपचारिकताएं पूरी कराते हुए लोहिया आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, समाजवादी पेंशन, मनरेगा के पंजीकृत मजदूरों का श्रम विभाग में पंजीकरण, सूखा राहत राशि का सीधे खातों में स्थानांतरण, 24 घंटे के अंदर प्रधान के खाते को क्रियाशील किया जाने, राशन कार्ड मुहैया कराने आदि के निर्देश दिया। सीबी सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पांडेय, सीडीओ महेंद्र सिंह, एसडीएम  कैलाश सिंह  सीएमओ डा. यूके वर्मा, डीडीओ सुनील श्रीवास्तसव, पीडी एनएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed