{"_id":"aff6074eb9ff3896ecd303839713dbe1","slug":"dios-office-surrounded-by-instructors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों ने डीआईओएस कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों ने डीआईओएस कार्यालय घेरा
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। कंप्यूटर शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा देने और और निश्चित मानदेय देने की मांग उठाई।
कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन से जुड़े शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर पहुंचे। यहां शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में निरंतर पांच वर्षों से कार्यरत 2500 कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई जबकि 1500 शिक्षकों की सेवा समाप्त होने वाली है।
शासन ने सात माह पूर्व गंभीरता से लेते हुए कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने के लिए एक निश्चित मानदेय पर सहमति बनाई थी लेकिन अब तक कार्रवाई लंबित पड़ी है। कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं कंप्यूटर विषय की शिक्षा ग्रहण किए बिना ही बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने को विवश हैं।
विज्ञापन
चेताया कि यदि फरवरी माह के अंदर कार्रवाई पूर्ण नहीं की गई तो वह लोग प्रदेश स्तर पर नौ मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। साथ ही कार्रवाई पूर्ण होने तक बेमियादी धरना-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के लेखाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव को दो सूत्री मांगपत्र सौंपा।
इस दौरान संदीप मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, कन्हैया कुमार, लीलाधर विश्वकर्मा, बृजभूषण तिवारी, अरुण कुमार सेठ, मनीष कुमार, मनेाज दूबे, मनोज कुमार समेत तमाम कंप्यूटर अनुदेशक मौजूद रहे।