{"_id":"6276b24951eddc661a738eac","slug":"dinner-was-distributed-to-the-patients-during-the-day-itself-the-minister-was-furious-after-seeing-the-dry-rotis-sonbhadra-news-vns652342328","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को दिन में ही बांट दिया रात का भोजन, सूखी रोटियां देख भड़के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को दिन में ही बांट दिया रात का भोजन, सूखी रोटियां देख भड़के मंत्री
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों को खाने में दी गई रोटी देखते कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र स?
- फोटो : SONBHADRA
प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की हकीकत जानने शनिवार को पहुंचे मंत्रियों के तीन सदस्यीय दल को जिला अस्पताल के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। मंत्री की वाहवाही पाने के लिए जिम्मेदारों ने वार्ड में भर्ती मरीजों को शाम को दिया जाने वाला भोजन घंटों पहले ही बांट दिया। निरीक्षण के दौरान ठंडी और अधपकी रोटियां देख मंत्री भड़क उठे। अस्पताल के शौचालय में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। टोटी नदारद थी। छत से पानी टपक रहा था। कड़ी नाराजगी जताते हुए जमकर फटकार लगाई।
हिंदुआरी में चौपाल के मंत्रियों का दल गौशाला, पेयजल प्लांट का निरीक्षण करते हुए जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचा। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी का भ्रमण किया। इसके बाद एसएनसीयू, पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचे। जनरल वार्ड में पहुंचकर मरीजों से जानकारी ली। निरीक्षण करते हुए रसोई घर पहुंचे तो वहां कोई बर्तन ही नहीं था और न ही खाने का मेन्यू चार्ट। खाने का वक्त होने के बाद भी रसोई घर में बर्तन न देख चौंके मंत्री वापस जनरल वार्ड में पहुंचे। कैबिनेट मंत्री भूपेद्र सिंह ने भर्ती महिला से मिलने वाले भोजन के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि वे एक सप्ताह से भर्ती है, मगर उसे शुक्रवार की शाम से भोजन मिलना शुरू हुआ है। कई मरीजों ने बताया कि शनिवार की शाम को मिलने वाला भोजन समय से कई घंटे पूर्व ही दे दिया गया। यह सुनकर पंचायती राज मंत्री भड़क गए। रात का खाना शाम को ही वितरण पर नाराजगी जताते हुए रोटियां देखी तो उनकी त्योरियां चढ़ गई। कई रोटी अधपकी और सूख गई थीं। इसे देखकर जाहिर हो रहा था कि घंटों पहले खाना बना था।
वार्ड के शौचालय में गंदगी और टोटी नदारद देख सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार को डांट लगाई। छत टपकती देख पूछा तो बताया गया कि भवन पुराना हो चुका है। इस पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ने कहा कि अगर घर होता तो भी ऐसे ही टपकता क्या। निरीक्षण के दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, एमएलसी विनीत सिंह, विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल मौर्य, डीएम चंद्रविजय सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शार्मा, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।