{"_id":"583084204f1c1b57258ff19b","slug":"dikar-will-grow-faster-than-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकार बढ़ने से तेज होगा विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकार बढ़ने से तेज होगा विकास
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी कैबिनेट द्वारा ग्राम प्रधानों को दो लाख तक के कार्यों की प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी अधिकार दिए जाने का प्रधानों के साथ जनता ने भी स्वागत किया है। संबंधित लोगों का कहना है कि इससे विकास कार्यो में तेजी आएगी और छोटे मोटे कार्यो के लिए अनुमति का इंतजार नहीं करना होगा।
म्योरपुर कोटा की प्रधान शांति देवी ने कैबिनेट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि गांवों में छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रशासन के अधिकारियों स्वीकृत लेना पड़ता था। अधिकारी मिलने के बाद जनता के जरूरत मुताबिक काम हो सकेगा। चिल्काटांड के प्रधान रविंद्र यादव ने कहा कि पेयजल, सफाई जैसे कार्यो के लिए भी प्रधानों के पास कोई वित्त नहीं होता था। ऐसे में जनता की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाती थी लेकिन इस निर्णय से सहुलिय होगी। परसवार राजा की प्रधान सुमित्रा देवी ने कहा कि प्रधानों के मानदेय आैर यात्रा खर्च के साथ वित्तीय अधिकारों में में बढ़ोत्तरी स्वागत योग्य है। प्रधान सुरसती देवी ने कि फैसले से प्रधान आकस्मिक जरूरतों के मुताबिक धन खर्च सकेगा। कहा कि इससे उन्हें विकास कार्यों को सूचारू रूप से चलाने में काफी लाभ मिलेगा। साथ ही योजनाओं का लाभ जनता तक जल्द पहंुच सकेगा। इलाके में रहने वाले रामनयन सिंह, रंजीत कुशवाहा आदि ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे जरूरत के मुताबिक जल्द कार्य हो सकेंगे।