{"_id":"66a015870028a6d3ab006b54","slug":"digital-library-will-be-built-in-280-villages-of-sonanchal-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-115829-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोनांचल के 280 गांवों में बनेगा डिजिटल पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोनांचल के 280 गांवों में बनेगा डिजिटल पुस्तकालय
विज्ञापन
सोनांचल के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में युवाओं के बेहतर शिक्षा सुविधा के लिए 280 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। डिजिटल पुस्तकालय के निर्माण पर करीब 11.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसको लेकर शासन स्तर पर कवायद चल रही है।
बजट मिलने के साथ डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना का काम शुरू होगा। जल्द बजट मिलने की उम्मीद की जा रही है। इससे ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधा मिलेगी। जनपद सोनभद्र में कुल 629 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें राजस्व गांवों की कुल संख्या 1441 हैं।
इसके साथ ही एक नगर पालिका परिषद सोनभद्र और तथा नौ नगर पंचायतें हैं। जिले के ग्रामीण व नगर क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों में डिजिटल (लाइब्रेरी) पुस्तकालय खोलने की योजना है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मानें तो सोनांचल के 280 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर बीते मार्च माह में जिला पंचायती राज विभाग की तरफ से डिजिटल पुस्तकालय निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया है। 280 डिजिटल पुस्तकालय के निर्माण कार्य पर करीब 11 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च हाेंगे।
एक पुस्तकालय के निर्माण पर करीब चार लाख रुपये की लागत आएगी। पहले चरण में 100 डिजिटल पुस्तकालय खोले जाने की योजना है। प्रत्येक डिजिटल पुस्तकालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें पुस्तकों के साथ एलईडी टीवी लगाई जाएगी। संवाद