फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DIG unhappy with fire prevention preparations

आग से बचाव की तैयारियों पर नाखुश हुए डीआईजी

Sat, 11 Jun 2022 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
DIG unhappy with fire prevention preparations
मिर्जापुर रेंज के डीआईजी आरके भारद्वाज ने शनिवार को अग्निशमन विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर आग से बचाव के इंतजामों की समीक्षा की। भीड़भाड़ वाले इलाकों में समय से राहत कार्य पहुंचाने के लिए पर्याप्त जलापूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। समय-समय पर इसका मॉक ड्रिल करते रहने के लिए भी आगाह किया। तैयारियों पर नाराजगी जताते हुए 15 दिनों में कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

सर्वाधिक पहाड़ी व वन क्षेत्र होने के कारण जिले में अग्नि दुर्घटना के मद्देनजर डीआईजी ने कहा कि खतरे के प्रभाव का विश्लेषण कर, आपदा न्यूनीकरण के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करें। फायर स्टेशन के लिए भूमि की उपलब्धता, और आवंटित भूमि की जानकारी करने के साथ ही डीआईजी ने निर्देशित किया कि थाने पर उपलब्ध वाहनों-मशीनों और संसाधनों की पुन: समीक्षा कर लें। जो अक्रियाशील हैं उसे नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित कर नीलामी की कार्रवाई करें। जलापूर्ति के स्रोत, फायर हाईड्रेंट, ओवरहेड टैंक, स्टैटिक टैंक, नलकूप कहां-कहां हैं, इसकी भी जानकारी ली। कहा कि अग्नि दुर्घटना के खतरों के प्रति संवेदनशील भौगोलिक क्षेत्र, नगरीय क्षेत्रों में प्रमुख प्रतिष्ठानों शॉपिंग मॉल, सिनेमा घर, स्कूल कॉलेजों आदि की सूची तैयार कर, आपातकालीन स्थिति में नगर को सुरक्षित रखने और दुर्घटना के बचाव के लिए मानक के अनुरूप 15 दिनों में कार्ययोजना तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed