फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DIG cut challan of eight police vehicles, one vehicle seized

डीआईजी ने कटवाया पुलिस के आठ वाहनों का चालान, एक वाहन सीज

Wed, 25 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
DIG cut challan of eight police vehicles, one vehicle seized
यातायात नियमों के उल्लंघन पर दूसरों का चालान करने वाले पुलिसकर्मियों पर ही डीआईजी ने सख्ती की है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस कर्मियों के आठ वाहनों का चालान कराया। उनसे 40 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला कराया। एक वाहन को सीज कर दिया गया। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों के प्रति सजगता खुद के आचरण में भी लाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी आरके भारद्वाज ने पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान वहां खड़े पुलिस कर्मियों के वाहनों की भी जांच की। वाहन स्टैंड में खड़े आठ पुलिसकर्मियों के वाहन पर नंबर प्लेट त्रुटिपूर्ण पाए गए। सभी का चालान करते हुए पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक गाड़ी को सीज करा दी। डीआईजी ने कहा कि जब हम ही यातायात नियमों का पालन नही करेंगे तो आमजन को कैसे जागरुक कर सकते हैं। सबसे पहले हमें स्वयं यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन चलाते समय वाहन से संबंधित सभी कागजात अपने साथ रखें। सभी जवानों के पास अपना ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रूप से होना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed