{"_id":"663bb4239a0f593a8f0cc37e","slug":"dig-checked-security-on-up-jharkhand-border-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-112810-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: यूपी-झारखंड सीमा पर डीआईजी ने जांची सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: यूपी-झारखंड सीमा पर डीआईजी ने जांची सुरक्षा
विज्ञापन
झारखंड की पलामू सीट पर 13 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर विंध्याचल मंडल के डीआईजी आरपी सिंह ने बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीमा के दोनों तरफ सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
यूपी के विंढमगंज और झारखंड के विलासपुर में बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखने और सघन तलाशी के निर्देश दिए। वाहनों का रजिस्टर में ब्योरा दर्ज करने को कहा। वाहन में कितने लोग हैं, कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं, जाने का क्या उद्देश्य है? इन सभी बातों का उल्लेख रजिस्टर में अवश्य करें। असामाजिक तत्वों पर भी गहन निगरानी रखी जाए। मौजूद अधिकारियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में जाना।
मुड़िसेमर ग्राम पंचायत में लगे बैरियर व थाने से सटे बैरियर का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। इसके बाद वह झारखंड के नगर ऊंटरी थाना अंतर्गत बाबा बंशीधर के दर्शन करने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, थाना प्रभारी श्याम बिहारी, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव आदि मौजूद रहे।