{"_id":"659597f36cd53259fd02003b","slug":"diesel-reached-the-pumps-in-the-afternoon-supply-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7857-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दोपहर बाद पंपों पर पहुंचा डीजल, सामान्य हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दोपहर बाद पंपों पर पहुंचा डीजल, सामान्य हुई आपूर्ति
विज्ञापन
सोनभद्र। एमवी एक्ट में संशोधन के विरोध में जारी चालकों की हड़ताल का जिले में बुधवार को भी असर बना रहा। आपूर्ति सुचारू न होने से दोपहर तक कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की किल्लत बनी रही। वहीं मधुपुर के पास कुछ चालकों ने जाम जगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें खदेड़ दिया। दो दिनों की हड़ताल में रोडवेज को 18 लाख की क्षति हुई है।
दो दिनों तक चली चालकों की हड़ताल से परिवहन सेवा बाधित रही। रोडवेज बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित था। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ठप हो गई थी। मंगलवार की देर शाम हड़ताल समाप्ति के एलान के बाद ज्यादातर चालक काम पर लौट आए, मगर सामानों की ढुलाई सुचारू होने में समय लगा। बुधवार की दोपहर तक जिले के बीजपुर, अनपरा सहित अन्य सुदूर क्षेत्रों के पंपों पर डीजल की खेप नहीं पहुंची थी। इससे वाहन स्वामियों को परेशान होना पड़ा। शाम तक आपूर्ति आने पर पंपों से तेल मिलना शुरू हुआ। दूसरी ओर मधुपुर में बट गांव के पास बुधवार की सुबह भी कुछ चालकों ने जाम लगाने की कोशिश, लेकिन सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। उन्हें हड़ताल समाप्ति के बारे में जानकारी दी। बावजूद कुछ चालक जाम पर अड़े थे, उन्हें बलपूर्वक हटाया गया।
दो दिनों की हड़ताल में बसों का संचालन प्रभावित होने से करीब 18 लाख रुपये की आय की क्षति हुई है। बुधवार को हड़ताल का असर नहीं रहा। सभी चालकों ने काम किया। -विश्राम, एआरएम, रोडवेज।
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान जिले का कोई भी पंप ड्राई नहीं हुआ है। तेल कंपनियों की ओर से तुरंत आपूर्ति शुरू कर दी गई, इस कारण तेल खत्म होने से पहले ही पंपों पर स्टॉक पहुंच गया। -गौरीशंकर शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी।