फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diarrhea started spreading in Sonbhadra, five patients admitted in two days

सोनभद्र में डायरिया पसारने लगा पांच, दो दिन में पांच मरीज भर्ती

Sat, 23 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea started spreading in Sonbhadra, five patients admitted in two days
जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज। - फोटो : SONBHADRA
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तेज धूप का असर सेहत पर दिखने लगा है। मौसम में उतार-चढ़ाव ने बीमारियों को बढ़ावा दिया है। उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले दो दिनों में डायरिया के पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे कई गुना मरीज निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं। मलेरिया और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक खानपान में लापरवाही के चलते ऐसी नौबत आ रही है। इस मौसम में भोजन के साथ पेयजल को लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व जिले में रिमझिम बारिश हुई थी। इसके बाद से ही कभी धूप तो कभी बादलों के साथ बूंदाबांदी के कारण मौसम बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरल बीमारियों में इजाफा हुआ है। वर्तमान में सबसे ज्यादा मरीज डायरिया और मच्छर जनित बीमारियों के हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले 700-800 मरीजों में से 30 फीसदी इन्हीं बीमारियों से ग्रसित हैं। जांच के बाद डॉक्टर उन्हें दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। पिछले दो दिनों में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डायरिया के पांच मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें उरमौरा की साक्षी दुबे (19), धर्मशाला चौक के महेंद्र सिंह (35), उरमौरा की सावित्री देवी (70), छपका की लीलावती (60), ब्रह्मनगर के चंद्रकेश यादव (30) शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में भी उपचार करा रहे हैं। सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय तापमान 25-35 डिग्री के बीच ही है। बीमारियों से बचने के लिए आसपास साफ-सफाई रखें। कहीं भी पानी जमा न होने दें। बासी भोजन का सेवन न करें। साफ पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed