फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diarrhea patients found on second day also, health team camped

दूसरे दिन भी गांव में मिले डायरिया मरीज, स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा

Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea patients found on second day also, health team camped
कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी एक डायरिया मरीज को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। बीमारी की रोकथाम के लिए चौथे दिन सीएचसी की टीम ने गांव में कैंप किया। 15 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दीं।
विज्ञापन

भरौली गांव में बुधवार को डायरिया से पीड़ित फूलमती देवी (20) पत्नी अजय को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। भरौली गांव में लगातार तीसरे दिन डॉ. गौरव सिंह, फार्मासिस्ट राजीव कुमार सिंह, पंकज प्रसून समेत छह सदस्यीय मेडिकल टीम भेजी गई। वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से डिप्टी सीएमओ डॉ. सूबेदार प्रसाद व डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रेमनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी प्रभावित गांव पहुंची। गांव में कैंप लगाकर रोगियों का उपचार किया गया। इसमें 15 डायरिया प्रभावित लोगों को आवश्यक दवाएं और ओरआरएस मुहैया कराया गया। ग्रामीणों को हिदायत दी गई कि पानी को उबालकर पीएं। साफ सफाई का ध्यान रखें। प्रधान राम गोपाल पाठक ने बताया कि बुधवार को गांव में सफाई कर्मियों को लगाकर गांव की सफाई कराई गई। कुएं व हैंडपंप में ब्लीचिंग पाउडर डालकर संक्रमण मुक्त किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरुप्रसाद मौर्य ने बताया कि भरौली गांव में पिछले चार दिन से फैला डायरिया अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed