फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diarrhea Control Corner at all CHCs

सभी सीएचसी पर बनाया गया डायरिया कंट्रोल कार्नर

Mon, 30 Aug 2021 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea Control Corner at all CHCs
सोनभद्र। मौसम में हो रहे परिवर्तन की वजह से डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारी पांव पसारने लगी है। इसके मद्देनजर जिले के सभी सीएचसी पर डायरिया कंट्रोल कार्नर बनाए गए हैं। यहां मौजूद एक टीम डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों का इलाज करेगी। उमस तथा कभी तेज बारिश के चलते संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। दूषित पानी का सेवन करने और बासी भोजन करने से लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशाओं के माध्यम से घर-घर ओआरएस व जिंक का वितरण कराया जा रहा है और खानपान के तरीकों को भी बताया जा रहा है। इसके अलावा शुद्ध पेयजल का सेवन व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की जा रही है। ताकि डायरिया समेत अन्य संक्रामक रोगों की चपेट में आने से बचाया जा सके। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डायरिया कंट्रोल कार्नर बनाए गए हैं। जहां से डायरिया की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य टीम उस स्थान पर पहुंचकर इलाज में जुट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed