फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dhanbad Railway Division's income from freight increased

धनबाद रेल मंडल की माल भाड़ा से बढ़ी आय

Tue, 01 Mar 2022 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Dhanbad Railway Division's income from freight increased
धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया है। इस रेल मंडल ने अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक की अवधि में माल भाड़ा से 16766.11 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। यह राशि भारतीय रेल के सभी मंडलों में सर्वाधिक है।
विज्ञापन

धनबाद रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक की अवधि में 142.76 मीट्रिक टन माल लदान किया गया जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 119.02 मीट्रिक टन से 19.94 प्रतिशत अधिक है। पिछले किसी भी वर्ष में इस अवधि का यह सर्वाधिक माल लदान है। धनबाद रेल मंडल ने प्रतिदिन रैक लदान के क्षेत्र में भी एक बेहतर प्रदर्शन किया है। मंडल ने अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक की अवधि में 109.66 रेक प्रतिदिन माल लदान किया है जो पिछले इसी अवधि के 91.2 रैक प्रतिदिन लदान से 20.21 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed