फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devrani's body was found hanging after a dispute with Jethani

जेठानी से विवाद के बाद देवरानी का फंदे पर लटकता मिला शव

Wed, 08 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Devrani's body was found hanging after a dispute with Jethani
मेदनीखाड़ गांव में बुधवार की दोपहर बाद एक विवाहिता का घर में साड़ी के सहारे शव लटकता मिला। बताया जा रहा है कि जेठानी से उसका विवाद हुआ था। मौके पर जेठानी भी बेहोश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मेदनीखाड़ के रहने वाले कृष्ण कुमार की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व ग्राम पचावर थाना सनावल जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ में हुई थी। घरवालों ने पुलिस को बताया कि कृष्ण कुमार की पत्नी देवंती देवी (30) का अक्सर उसकी जेठानी से विवाद हुआ करता था। बुधवार को दोपहर में भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में देवंती देवी ने अपने ही घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। मृतका की तीन बेटियां हैं। सूचना पर पहुंचे एसआई सुनील सिंह ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। बेहोश पड़ी मृतका की जेठानी कौशल्या देवी को एंबुलेंस से विंढमगंज उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लगभग दो घंटे के बाद मृतका के घर वालों के पहुंचने पर शव का पंचनामा कराकर अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया। एसआई सुनील का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed