फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotional songs and pageantry was well received by the

भक्ति गीतों और झांकियों को लोगों ने सराहा

Fri, 03 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 03 Apr 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotional songs and pageantry was well received by the

विज्ञापन
इलाहाबाद स्थित बाम्बे विनर्स म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने गुरुवार की रात अग्रवाल धर्मशाला के सामने हुए  देवी जागरण में भक्तिमय गीतों एवं झांकियों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

जागरण में वृंदावन की फूलों की होली, हनुमान जी की झांकी, माता जी की शेर पर सवारी आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

गायिका श्रद्धा ने अपनी मनमोहक आवाज में भक्ति गीत फूलो से सजाया दरबार  मेरी मईया एवं साईं तेरे नाम के दीवाने हो गए आदि गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


 वहीं आंचल अग्रवाल ने आज जगराता है,  प्यारा सजा है तेरा द्वार तथा सोनाली चक्रवर्ती की   गीतों ने लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं  प्रदीप कुमार एवं प्रमोद राही के गीतों को भी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जागरण में तरुन चोपड़ा एंड ग्रुप द्वारा निकाली गई मनमोहक झांकियां लोगों को ने खूब सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी एवं मां सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम में जीयालाल गर्ग, पवन जिंदल, राजेंद्र गर्ग, विनोद गर्ग, विजय शंकर यादव, मंगलेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed