फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees worshiped the goddess in the form of Kaalratri

श्रद्धालुओं ने कालरात्रि स्वरूप में की देवी की आराधना

Mon, 19 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped the goddess in the form of Kaalratri
सोनभद्र। वासंतिक (चैत्र) नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने मातारानी के कालरात्रि देवी का दर्शन पूजन किया। देवी मंदिरों में सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर दर्शन पूजन करने के लिए सुबह से ही भक्तगण पहुंचने लगे। मंदिर में प्रवेश से पूर्व भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भक्तों ने मातारानी के दरबार में हाजिरी लगाई। आंबेडकर नगर स्थित मां शीतला मंदिर, पूरब मोहाल स्थित सातो शीतला मंदिर और दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर तथा दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। मंदिरों के आस-पास लगी अस्थायी दुकानों पर पूजन सामग्री लेने के लिए भीड़ लगी रही। नवरात्र में अपने घरों में कलश स्थापना करने वाले भक्त विधि पूर्वक पूजन अर्चन किए। देवी मां के गीत गाए। नगवां ब्लाक के सुदूर पहाड़ी इलाके में आसन लगाई मां अमिला धाम और चोपन ब्लाक के कुड़ारी धाम में सैकड़ों भक्तों ने हाजिरी लगाई। देवी धाम में दूर दराज से भक्तगण पहुंचे। इसी तरह चंदौली जिले में स्थित अमरा भगवती व शक्तिनगर स्थित ज्वालामुखी देवी मंदिर में भक्तों ने पूजा पाठ की। देवी मंदिरों पर सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस के जवान डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed