फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees gathered in Shree Shyam Nishan procession

श्रीश्याम निशान शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 29 Mar 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shree Shyam Nishan procession
राबर्ट्सगंज में श्री श्याम महोत्सव में खाटू श्याम की निकली निशान शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धाल - फोटो : SONBHADRA
नगर में मंगलवार को श्री खाटू श्याम की निशान भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। शोभायात्रा उत्तर मोहाल स्थित हनुमान मंदिर से रामलीला मैदान तक निकाली गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सर्वप्रथम शोभायात्रा को भव्य तरीके से सजाते हुए आरती पूजन किया गया। भक्त हाथों में श्याम निशान लहराते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

भक्ति गीतों के साथ रामलीला मैदान में होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम जी के मंदिर में... भजन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। भजनों पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे नाचते गाते व जयकारा लगाते चल रहे थे। निशान यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होते मेन चौक, बढ़ौली चौक होकर रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा में कस्बे के सैकड़ों युवा व महिलाएं शामिल हुईं जो हाथों में झंडे लेकर खाटू श्याम के जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन, पुनीत जैन, मिठाई लाल सोनी, सुरेश केशरी, प्रदीप खेतान, संदीप, गणेश अग्रवाल, पंकज कानोडिया, संजय सोनी, ऋतु जालान, रिंकी जालान, पिंकी जैन, प्रिया जैन, वंदना जायसवाल, अंकिता केजरीवाल, भावना केशरी, शीला, स्मिता केशरी, सिंपल सोनी, अंजू गुप्ता, पूजा शर्मा, रीना सोनी, खुशबु खेतान, पूनम, सीमा अग्रवाल, पूनम केडिया, शिप्रा झुनझुनवाला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed