फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees are happy to hear the story of Shri Krishna's birth anniversary

श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा सुन श्रद्धालु निहाल

Mon, 06 Jun 2022 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Devotees are happy to hear the story of Shri Krishna's birth anniversary
असनहर गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन रविवार को गजेंद्र उद्धार, वामनावतार, रामावतार और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग पर श्रद्धालु झूमते रहे। सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा ने उन्हें भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा वाचक आचार्य भृगुभूषण महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा व्यास ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। कथा का संगीतमय वर्णन सुन श्रद्धालुगण झूमने लगे व जन्मोत्सव की झांकी देख लोग भाव विभोर हो गए। इस दौरान इंद्र बहादुर तिवारी, आशा तिवारी, कामेश्वर तिवारी, रामेश्वर तिवारी, बालकृष्ण तिवारी, अमर देव पांडेय, पवन दुबे, सरोज, सूर्यकांत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed