{"_id":"093cc2a824bd3cab3236aaea032d5c2c","slug":"devi-devotees-descended-to-listen-song-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी गीत सुनने के लिए उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी गीत सुनने के लिए उमड़े भक्त
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक के सांगा गांव में रविवार की रात देवी जागरण कार्यक्रम में जुटे भोजपुरी फिल्मों के गायकों ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बिहार से आईं गायिका सोना सिंह ने देवी से जुड़े गीतों को प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग रात भर देवी गीत सुनते रहे और कलाकार एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति करते रहे। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सदर ब्लाक के सागो गांव में विगत वर्षों की भांति काली मंदिर में चल रहा अखंड हरिकीर्तन का समापन रविवार को हो गया। इस मौके पर आयोजित देवी जागरण का कार्यक्रम में बसपा नेता निर्मल सिंह ने भोजपुरी गायकों को अंगवस्त्रम् भेंट कर उनका स्वागत किया। अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, दीपक दिलदार, सोना सिंह और रवि रंजन ने एक से बढ़ कर देवी गीत सुनाया, जिस पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, विनोद मौर्य, कृष्णानंद मौर्य, पप्पू सिंह, जगदीश सिंह पटेल, संग्राम यादव, लालव्रत यादव मौजूद रहे।