फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devgarh area will get CHC facility

देवगढ़ इलाके को मिलेगी सीएचसी की सुविधा

Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Devgarh area will get CHC facility
घोरावल । प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजा जयप्रताप सिंह ने कहा कि देवगढ़ इलाके को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल्द सीएचसी की स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने ये बातें शुक्रवार को प्रभाश्री ग्रामोदय सेवा आश्रम की तरफ से देवगढ़ में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में वर्चुअल संबोधन के जरिए कहीं।
विज्ञापन

संस्था के सचिव डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह संजय के संयोजन में महीयसी प्रभा सिंह की 11वीं पुण्य तिथि पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. शशिकांत उपाध्याय और अध्यक्षता कर रहे बड़हर स्टेट के राजकुमार क्रांतिब्रह्म ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मेगा हेल्थ कैम्प के रूप में यहां शिविर का आयोजन किया गया। एसीएमओ डॉ. सलिल श्रीवास्तव, डॉ. अमृत राय, डॉ. एपी सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद, डा. संजय कुमार सिंह, डॉ धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव, डॉ. मो. असलन ख़ान, डॉ. शिवेंद्र बिसेन, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अंकितराज सिंह, डॉ. नितिनकुमार श्रीवास्तव, डॉ. पल्लवी सिंह सहित 35 चिकित्सकों की टीम ने देवगढ़ और आस-पास के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरत मुताबिक एलोपैथिक, होम्योपैथिक एवं आयुवेज्दिक औषधियां प्रदान की गई। 150 लोगों को चश्मा, पांच सौ सेनेटरी पैड, 250 मच्छरदानी, एक हजार मास्क आदि का वितरण किया गया। आयुष्मान भारत’ के तहत देवगढ़ और रुम्मा गांव के चयनित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed