{"_id":"eda54944fd3eb10fb29573604f1ced8c","slug":"deputy-cmo-raids-on-private-clinics-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी क्लीनिक पर डिप्टी सीएमओ का छापा, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी क्लीनिक पर डिप्टी सीएमओ का छापा, सील
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर स्थित सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे अस्पतालों और क्लीनिकों को सील किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
नेताओं की शिकायत पर सीएमओ डा. यूके वर्मा ने डिप्टी सीएमओ डा. डीके सिंह को राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी में स्थित महर्षि अरोग्य धाम अस्पताल की जांच करने के लिए भेजा। पत्रावली न मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध ढंग से अस्पताल संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया।
दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश मजदूर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुंजय मिश्रा, मृणाल सिंह, चंदन सिंह और अंकित सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सीएमओ से बगैर रजिस्ट्रेशन के महर्षि अरोग्य धाम अस्पताल संचालित होने की शिकायत की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डीके सिंह ने अस्पताल पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की तो वहां तैनात अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी फरार हो गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बगैर रजिस्ट्रेशन संचालित हो रही अस्पताल को सील करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हालांकि डिप्टी सीएमओ ने उनको समझाकर शांत कराया।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीक सिंह ने बताया अस्पताल संचालित करने वालों से रजिस्ट्रेशन से संबंधित पत्रावलियां मांगी गई, लेकिन वे नहीं दिखा सके। इसलिए अस्पताल को सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है। अस्पताल संचालक को दो दिन की मोहलत रजिस्ट्रेशन के कागजात मुहैया कराने के लिए दिया गया। कागजात न उपलब्ध कराने पर संबंधितों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।