{"_id":"613a4d968ebc3e35fb332a4b","slug":"demonstration-to-free-the-encroachment-of-holika-dahan-site-sonbhadra-news-vns6106828165","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन स्थल कब्जा मुक्त करने को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन स्थल कब्जा मुक्त करने को किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के दुद्धी में वर्षों से होलिका दहन के लिए चयनित स्थल को कब्जे से मुक्त कराने के लिए लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।
इसके बाद देर शाम सात बजे मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। हालांकि बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पुलिस ने जुलूस निकालने से मना किया लेकिन आक्रोशित लोंगो ने पुलिस प्रशासन की एक न सुनी। प्रदर्शनकारी जितेंद्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संदीप कुमार, आलोक कुमार ने कहा कि माँ काली मंदिर के समीप आस्था का प्रतीक होलिका दहन स्थल पर कुछ लोगों की तरफ से निर्माण कराया जा रहा है। समूचे समुदाय के लोगों के मना करने के बाद भी लोग निर्माण करा रहे है।
तहसील प्रशासन से भी निर्माण को रोके जाने की मांग उठाई गई है। लोगों ने जिला प्रशासन से होलिका दहन स्थल को कब्जे से मुक्त कराये जाने की मांग उठाई है। कहा कि होलिका दहन स्थल कब्जा मुक्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा।