फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration on three blocks for various demands

विभिन्न मांगों को लेकर तीन ब्लाकों पर धरना प्रदर्शन

Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on three blocks for various demands
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को उक्त संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज, चतरा व नगवां ब्लाक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक के अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम संबोधित 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड रामलाल व जिला सचिव कामरेड आर.के शर्मा ने कहा कि 27 व 28 चोपन व घोरावल ब्लाक पर कार्यक्रम कर मांगपत्र सौंपा गया था। कोविड 19 - कोरोना जैसी महामारी से प्रभावित प्रति परिवार को प्रति माह 7500 रुपये लगातार छह माह तक और प्रत्येक सदस्य को छ: माह तक 10 किलो खाद्यान्न प्रतिमाह उपलब्ध कराया जाए । मनरेगा में ग्रामीण मजदूरों को जाबकार्ड जारी करते हुए वर्ष भर 600 रु0 प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी के साथ काम की गारंटी सुनिश्चित हो और काम न मिलने के विकल्प में बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते दामों को कम किया जाय और जीएसटी के दायरे में हो। भवन निर्माण मजदूरों की तरह खेत व खनन मजदूरों का भी पंजियन कराकर उन्हें लाभ दिलाएं। सार्वजनिक खाद्य सुरक्षा गारंटी के तहत जन वितरण प्रणाली को इमानदारी व पारदर्शिता के साथ संचालन हो । जनपद में उच्च शिक्षा व अच्छी चिकित्सा के लिए एक कैमूर विश्वविद्यालय व एम्स जैसे संस्थान की स्थापना हो। कल कारखानों में स्थानीय युवाओं को नौकरी के लिए 60% सीट सुनिश्चित की जाए। नगवां में कामरेड चंदन पासवान, चतरा में कामरेड बसावन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। प्रेम चंद्र गुप्ता , विजय पाल रावत, संजय कुमार , दिनेश्वर वर्मा , राम दुलारे , गुलाब प्रसाद निडर, मुन्ना धांगर, विरेन्द्र गोंड,मालती देवी , फुलमती , सुरसती देवी, लिलावती, चौधरी कोल, अमर नाथ सूर्य , एडवोकेट अशोक कुमार कनौजिया व तमेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed