फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration on increasing fare in roadways buses

रोडवेज बसों में किराया बढ़ने पर किया प्रदर्शन

Mon, 12 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on increasing fare in roadways buses
सोनभद्र रोडवेज बस स्टैंड में बस किराया वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन गेट पर प्रदर्शन कर रोडवेज बसों में किराया वृद्धि का विरोध किया। परिवहन मंत्री के विरोध में नारेबाजी भी किए। मांग किया कि बढ़े टोल टैक्स के नाम पर यात्रियों से जो बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से लिया जा रहा है, उसे माफ किया जाए।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि टोल टैक्स के नाम पर जनता से अतिरिक्त किराया लेना गलत है। जनता महंगाई की वजह से पहले से परेशान है, ऐसे में टोल टैक्स के नाम पर रोडवेज बसों का किराया बढ़ाए जाने से यात्रियों में रोष है। बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की हर तरीके से सरकार जनता का शोषण कर रही है और महंगाई लादने का काम किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुन्ना सिंह पटेल, रोहित राज, डब्लू यादव, दिनेश चौधरी, मोहन जायसवाल, गोपाल, मोती कोल, नंदू मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed