फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration in support of Chandigarh's electricity workers

चंडीगढ़ के बिजली कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन

Wed, 23 Feb 2022 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in support of Chandigarh's electricity workers
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को परियोजना गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण का विरोध करते हुए जमकर नारे लगाए। निजीकरण वापस न लेने पर चंडीगढ़ के कर्मचारियों के समर्थन में यहां भी हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि 1000 करोड़ रुपये का टर्नओवर देने वाला चंडीगढ़ बिजली विभाग पिछले सात साल से लगातार मुनाफा कमा रहा है। चंडीगढ़ में सालाना मुनाफा 257 करोड़ रुपये और लाइन हानि मात्र 9.2 फीसदी है। फिर भी सबसे सस्ती बिजली देने वाले एवं विगत पांच वर्षों से टैरिफ न बढ़ाने वाले चंडीगढ़ बिजली विभाग के निजीकरण पर केंद्र सरकार उतारू है। प्रदर्शन में अंबुज कुमार, प्रह्लाद शर्मा, दीपू गोपीनाथन, कैलाश नाथ, राजमणि, अमृतलाल, दिनेश चौरसिया, आशीष मसीह, आरके पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed