फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration in protest against labor law amendment and exploitation of workers

श्रम कानून में संशोधन व श्रमिकों के शोषण के विरोध में धरना प्रदर्शन

Thu, 29 Oct 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in protest against labor law amendment and exploitation of workers
श्रम कानून में संशोधन व श्रमिकों के शोषण के विरोध में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

अनपरा। भारतीय मजदूर संघ ने श्रम कानून में किये गए संसोधन व रेनुसागर प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के शोषण के विरोध में बुधवार को पिपरी उप श्रमायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष बी ड़ी विश्वकर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को निरस्त कर 4 श्रम संहिता में परिवर्तित किया गया है उसे तत्काल निरस्त किया जाए। रेनुसागर पावर डिवीजन द्वारा किये जा रहे श्रमिकों के शोषण पर डीएलसी व शासन के सभी जन प्रतिनिधि सांसद, विधायक व जिलाधिकारी तत्काल हस्तक्षेप कर निराकरण कराने का प्रयास करें अन्यथा की स्थिति में संगठन आंदोलन के लिये बाध्य होगा। कहा कि रेनुसागर प्रबंधन की हठधर्मिता से कई मजदूर जहां आज बेरोजगार हो गये है वही जो कार्य कर रहे हैं उनका प्रंबधन मानसिक, शारिरिक सहित श्रम कानूनों का पालन न कर शोषण कर रहा है। इस अवसर पर विभाग प्रमुख अशोक मिश्रा, आर पी पांडेय, शशि कांत श्रीवास्तव, धुरंधर शर्मा, अरुण कुमार दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed