फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration for the demand to build a bypass

बाईपास बनाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 15 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for the demand to build a bypass
राबर्ट्सगंज में बाईपास की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
नगर के मध्य से गुजरी सड़क को स्टेट हाइवे घोषित करने के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के पदाधिकारी व व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। नगर के बाहर बाईपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि नगर की घनी आबादी वाले मुख्य बाजार धर्मशाला चौक से मेन चौक होते हुए रेलवे फाटक रोड को सरकार की तरफ से स्टेट हाइवे घोषित कर दिया गया है। कहा कि यदि इस संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया तो नगर के सैकड़ों व्यापारी तबाह हो जाएंगे। इस नाते प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर से सटे मानपुर, पकरी, घुवास नहर रोड पर ओवरब्रिज-बाईपास बनाकर नगर को बर्बाद होने से बचाने की मांग की। जिला महासचिव शशि सिंगला और नगर अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर नगर में स्टेट हाइवे के नाम पर सड़क नहीं बनने दी जाएगी। राजकुमार ने कहा कि नगर में मध्य सड़क से 60-60 फीट स्टेट हाइवे का मानक बनाने की योजना चल रही है। यदि सड़क चौड़ीकरण हुआ तो पूरा बाजार उजड़ जाएगा। कहा कि ऐसी स्थिति में नगर को बर्बाद होने से बचाने और विकास के लिए नगर के बाहर बाईपास बनाया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो नगर के सैकड़ों व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में मानवाधिकार जिला शशि सिंगला, मानवाधिकार नगर अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह, संदीप जायसवाल, सुजीत केशरी, सौरभ केशरी, सुमित केशरी, सूरज केशरी, रवि सिंह, पिंटू सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed