फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration for non-polling of teachers on duty

ड्यूटी में तैनात शिक्षकों का मतदान ना कराए जाने पर किया प्रदर्शन

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for non-polling of teachers on duty
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते चुनाव कार्मिक। - फोटो : SONBHADRA
विधानसभा चुनाव में ड्यूटी में लगाए गए शिक्षकों का बैलेट पेपर से मतदान नहीं कराए जाने से आक्रोशित शिक्षकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। शिक्षकों को मतदान से वंचित रखने के संज्ञान पर सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में आकर जिला प्रशासन काम कर रहा है। शिक्षकों को मतदान करने से वंचित रखना लोकतंत्र की हत्या है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षक दिलीप त्रिपाठी, दिवाकर, पवन, राजकुमार, गोरख, अरशद अली, मुल्लाह, श्रीराम, मधुरा, हरिदास, वासुदेव, रामअवतार, सुभाष, सुजीत, विमलेश, अवधेश, राजेश कुमार, श्रीनिवास, अमरनाथ, महेश आदि ने बताया कि सात मार्च को विधानसभा चुनाव को लेकर पीठासीन अधिकारी के लिए प्रशिक्षण डेट तीन जून को पत्र जारी कर अवगत कराया गया और शुक्रवार यानी चार मार्च को पालीटेक्निक कॉलेज में हम सभी शिक्षकों का प्रशिक्षण कराया गया। इसके उपरांत दर्जनों शिक्षकों को मतदान के लिए जब शिक्षक वार्ता किए तो बताया गया कि आप लोग मतदान करने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता करें। हमें जितने निर्देश दिए गए थे हम उतना करा दिए हैं। जिस पर खफा शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर एडीएम कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed