फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration demanding repair of road

सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 09 Sep 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding repair of road
सोनभद्र के राबटर्सगंज ब्लॉक के छपका गांव में सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर रहवासियों ने जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेताया कि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो जिला मुख्यालय पर ग्रामीण प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शशि कला मोदनवाल का कहना है कि हल्की बारिश होने पर क्षतिग्रस्त सड़क पर पानी भर जाता है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को मुश्किल सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है। इसके बावजूद भी सड़क मरम्मत नहीं हुई। जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है। नागेंद्र मोदनवाल ने कहा कि राजमार्ग से वन विभाग होते हुए गांव में जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खुशी, माला, मालती, सोना, शिव कुमारी, पार्वती, छेदीलाल, मनोज, राम प्रसाद और राम शकल ने कहा कि सड़क के टूटने से राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छपका गांव में शुद्ध पेयजल की भी समस्या बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed