फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration at the Panchayat office

नगर पंचायत दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 25 Sep 2018 11:36 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Tue, 25 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at the Panchayat office
प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
 सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर पंचायत चुर्क कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पंचायत प्रशासन पर जनता की उपेक्षा करने और समस्याओं का निस्तारण न करने का आरोप सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया।  
विज्ञापन

यहां सभा में सपा के जिला महासचिव व पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय पर नगर का कोई व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर जाता है तो उससे ठीक से बात भी नही की जाती है। यदि कोई व्यक्ति कुटुंब रजिस्टर की नकल मांगता है, तो उससे साफ कहा जाता है कि कुटुंब रजिस्टर नहीं बना है। जबकि पूर्व में ही पूरे नगर पंचायत का कुटुंब रजिस्टर बना था। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि जब उनके कार्यकाल में कुटुंब रजिस्टर बना था तो आखिरकार वह कहां गया। कुरैशी ने कहा कि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी या कोई भी स्टाफ जनहित के कार्य को करना ही नहीं चाहता। नगर पंचायत में साफ-सफाई भी ठीक ढंग से नहीं कराई जा रही है। मीडिया प्रभारी महफूज खां ने कहा कि नगर में कई जगह अंधेरा रहता है। अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन में राजनाथ यादव, अजय सिंह, अंशु श्रीवास्तव, शाहबान अंसारी, किशन यादव, शेखर खत्री, अश्विनी जायसवाल, विरेंद्र प्रताप यादव, प्रतीक सिंह आदि रहे। ईआे चुर्क नगर पंचायत सुनील कुमार का कहना है कि 350 प्रधानमंत्री आवास  का फार्म भरकर डूडा कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed