फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration against throwing garbage in the city

नगर में कूड़ा फेकने से क्षुब्ध लोगों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 13 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against throwing garbage in the city
ओबरा। सेक्टर नौ से सटे रिहायशी इलाके में नगर पंचायत ओबरा और दुसान कंपनी पर नगर में प्लास्टिक और कूड़ा फेंकने का आरोप लगाते हुए लोगों ने बृहस्पतिवार को ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिवदत्त दुबे ने बताया कि खैरटिया गांव से सटे उत्पादन निगम की जमीन पर नगर पंचायत ओबरा और दुसान कंपनी कूड़ा फेंक रही है। इससे रास्ते के बगल में कूड़ादान जैसी स्थिति हो गई है। शाम को इन्हीं प्लास्टिक कूड़ों में आग लगा दी जाती है। इससे ओबरा के साथ ही खैरटिया गांव का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। राहगीरों को परेशानी हो रही है। छात्र नेता अजीत सोनी ने बताया कि गंदगी की आड़ में मरे जानवरों को फेंक दिया जा रहा है। धर्मजीत जायसवाल ने बताया कि खैरटिया ओबरा नगर पंचायत का यह मुख्य मार्ग है। प्रदूषण से इस रास्ते पर चलना दूभर हो गया है। रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि ओबरा नगर पंचायत की जमीन नगर से बाहर आवंटित है। फिर भी नगर पंचायत यहां पर कूड़ा फेंक कर तथा गंदगी फैला कर प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को चकनाचूर कर रहे हैं। शिवदत्त दुबे ने बताया कि यदि अति शीघ्र इस रिहाइश इलाका में कूड़ा फेंकना बंद नहीं किया गया तो सारे लोग नगर पंचायत और वीआईपी गेट पर एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज, धर्मजीत जायसवाल, अजीत सोनी, विकास शुक्ला, अनिल गौड़, रामप्रकाश, अंकुर पांडे, दिनेश वर्मा, सोनू मिस्त्री, सुरेश जायसवाल, सुशील यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed