फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration against road not being repaired properly

Sonebhadra News: सड़क की ठीक से मरम्मत न होने पर प्रदर्शन

Sun, 02 Mar 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against road not being repaired properly
बभनी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कारीडाड़ भरत शर्मा के घर से सतबहनी मोड़ तक करीब पांच किलोमीटर बडहोर संपर्क सड़क की मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि ठेकेदार सड़क पर डामर डालने से पहले धूल और मिट्टी ठीक से नहीं हटवा रहा है। इसकी वजह से सड़क उखड़ने लगी है। श्याम भाई, कामेश्वर, राजमन, फैज अली आदि ग्रामीणों ने बताया कि गड्ढों को सही तरीके से नहीं भरा जा रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर समान भराई नहीं की जा रही है। रोड रोलर का उपयोग भी ठीक से नहीं किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी निर्माण कार्य की निगरानी नहीं कर रहे हैं। इससे ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने और सड़क की ठीक से मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed