फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration against mismanagement in mini stadium

मिनी स्टेडियम में दुर्व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against mismanagement in mini stadium
नगर में वार्ड 09 स्थित शिवाजी मिनी स्टेडियम में दुर्व्यवस्था के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया। स्टेडियम परिसर में जिम्मेदारों के प्रति नारेबाजी की। तत्काल इसमें सुधार की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना था कि खेल मैदान में दो बड़े पिलर खड़े हैं, जिससे खेलकूद के दौरान अक्सर चोट लग रही है। स्टेडियम की भूमि समतल न होने से भी खिलाड़ी चुटहिल हो रहे हैं। सुबह और शाम को लोग ताजी हवा की तलाश में यहां आते हैं लेकिन पेड़-पौधों का अभाव होने से दुश्वारियां हो रही हैं। धूल-मिट्टी खाने को लोग मजबूर हैं। नगर पालिका की ओर से खेल कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही। कई बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। विरोध प्रदर्शन में अमित चौबे, आशुतोष गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, अंकित, आनंद, सूरज, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed