फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demolition in construction of toilets, demand for inquiry

शौचालयों के निर्माण में की जा रही गड़बड़ी, जांच की मांग

Sat, 24 Jun 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 24 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demolition in construction of toilets, demand for inquiry
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सोनभद्र। केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत गांवों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन दुद्धी ब्लॉक के खजुरी गांव में यह अभियान दम तोड़ रहा है। यहां ग्राम प्रधान की मनमानी चल रही है। वह खुद ठेकेदार बन गया है और 12 हजार रुपये की जगह सिर्फ आठ हजार रुपये की सामग्री लाभार्थियों को दे रहा है।

ब्लाक के खजुरी गांव निवासी सूर्यमणि, राजेंद्र प्रसाद, नूरजहां, कामिला देवी, साबरा देवी, बबली ने आरोप लगाया है कि खजुरी गांव में वर्ष 2016-17 व 17-18 में करीब सात सौ शौचालय निर्माण होने के लिए आये हैं जबकि अब तक 30 शौचालयों का निर्माण हुआ है। वह भी अधूरा है। ग्राम प्रधान लाभार्थियों को बालू  आपूर्ति व गड्ढा खनने के लिए कहा जा रहा है। प्रधान आठ सौ ईंट तीन नंबर का, तीन तगाड़ी गिट्टी, तीन सरिया, एक दरवाजा, एक हडिय़ा के साथ मिस्त्री चार्ज 1200 रुपये देकर कुल आठ हजार रुपये खर्च करा जा रहा है। जो लाभार्थी खुद गढ्ढा खनने को और बालू लगाने को तैयार हैं, उसी को सामग्री दी जा रही है। शेष चार हजार रूपये गोलमाल कर दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें सेक्रेटरी और एडीओ पंचायत की भूमिका भी संदिग्ध है। एडीओ लाभार्थियों की सूची नहीं दे रहे। सेक्रेटरी हृदयनारायण सिंह का कहना है कि उन्हें ज्वाइन किये 10 दिन हुए हैं। देखकर ही बता पाएंगे की कितना बना है। खजुरी ग्राम प्रधान दीपरानी का कहना है कि सूची तो ज्यादा बन कर गयी थी, लेकिन वर्ष 16-17 में 60 शौचालय आए और 17-18 में 75 शौचालय आये, जिसमें से पिछले वर्ष का 60 शौचालय पूर्ण है। इस वर्ष के 75 में से 30 पूर्ण हैं। वे लाभार्थियों को सभी सामान के साथ बालू भी दे रही हैं। इसकी जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed