फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demands for teachers filled shout

मांगों के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार

Thu, 04 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Thu, 04 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demands for teachers filled shout
धरने पर बैठे माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : sonbhadra
डीआईओएस दफ्तर पर दिया धरना, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना दिया। इस दौरान मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। शिक्षकों ने अंतिम दम तक लड़ाई लड़ने का एलान किया। शिक्षकों ने डीआईओएस को डीएम और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


सभा के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि कुछ प्रबंधक ही संघ के पदाधिकारी हो गए हैं जो वित्तविहिन शिक्षकों के हित के खिलाफ सरकार से समझौता कर रहे हैं। जबकि सरकार जानती है कि माध्यमिक विद्यालयो में शिक्षक सरकार बनाने वाली भावी वोटरों को पढ़ाते हैं। जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ला ने कहा कि यूपी में पुरानी पेंशन व्यवस्था 2005 से समाप्त की गई है, जबकि दूसरे राज्यों में पेंशन समाप्त नहीं की गई है।
विज्ञापन


जिलामंत्री गुलाब राय और जिला कोषाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि कंप्यूटर एवं व्यवसायिक शिक्षकों का विनियमितीकरण करते हुए माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की जाए। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को केंद्र के समान लागू करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी हक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार है और रहेगा। इसके लिए किसी से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने शिक्षकों को आह्वान किया कि वह एकजुट हो जाएं और अपने हक की आवाज बुलंद करने में कतई पीछे न रहें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सुभाग सिंह, डा. मंजू सिंह, हरिशंकर मिश्र, रमेश चंद्र पांडेय, अशोक कुमार, मनोहर यादव, महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed