फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to start closed main sonpump canal

बंद मुख्य सोनपम्प नहर चालू कराने की मांग

Sun, 06 Jun 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Demand to start closed main sonpump canal
मारकुंडी मुख्य सोनपंप नहर में पानी छोड़े जाने की मांग तेज हो गई है। किसानों का कहना है कि धान की नर्सरी डालने के लिए पानी की आवश्यकता है। यदि पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की नर्सरी किसान नहीं डाल सकेेंगे। इसको ध्यान में रखते हुए किसानों ने नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मारकुंडी मुख्य सोनपंप नहर 24 मई से बंद हो गई है। किसान मई के अंतिम सप्ताह से जून के शुरुआती दौर में ही पानी का संसाधन होने पर धान की नर्सरी डालना शुरू कर देते हैं, लेकिन अभी तक मुख्य सोनपंप नहर चालू न होने से किसानों में मायूसी छाई हुई है। मदन यादव, वशिष्ठ कुशवाहा, राजेश मिश्रा, राममूरत यादव, बहादुर, संतलाल, नंदू आदि लोगों ने डीएम से अविलंब नहर चालू कराने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय जेई ओबरा प्रखंड अरविंद कुमार ने बताया कि मिर्जापुर कैनाल डिविजन के पानी डिमांड पर मुख्य सोनपम्प नहर खोली जाएगी। जो रोस्टर के हिसाब से 15 जून तक डिमांड रोस्टर के हिसाब से चालू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed