फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to provide security to Bhim Army chief

Sonebhadra News: भीम आर्मी प्रमुख को सुरक्षा देने की मांग

Thu, 29 Jun 2023 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Demand to provide security to Bhim Army chief
सोनभद्र। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमले से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए हमलावरों की गिरफ्तार करते हुए सख्त कार्रवाई और भीम आर्मी प्रमुख को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर अचानक आए कार सवार असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हमलावर चंद्रशेखर की हत्या करने के इरादे से आए थे, लेकिन वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हुए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, जिला संयोजक विवेक वर्मा, सोनू, रविकांत, विनोद, कमलेश, संजय, अमरनाथ, आलोक, विकास, विजय, किरन बाबू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed