फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand of villagers over demands

मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनशन

Thu, 08 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 08 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand of villagers over demands
अनशन
बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत अंतर्गत खैरटिया गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं के निराकरण को लेकर गुरुवार को ओम चौराहे पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन



अनशन पर छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव, ग्राम पंचायत सदस्य नागेन्द्र यादव और आकाश केसरी बैठे। कहा कि हमारी मुख्य मांगें खैरटिया के गौड़ बस्ती, अगरिया बस्ती, बालू टोला में पूर्ण रूप से विद्युतीकरण किया जाए। पेयजल के तहत पाइप लाइन से पानी की सप्लाई की जाए एवं इस पंच वर्षीय में ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों की जांच की जाए।
विज्ञापन



कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती आमरण अनशन जारी रहेगा। पूर्व प्रधान राजाराम यादव के साथ अनशन के समर्थन में ग्राम पंचायत सदस्य विजय पांडेय, गुड्डू कुरैशी, दीपक जयसवाल, अभिषेक शुक्ला, धर्मजीत, अमरजीत, मुकेश, दिनेश शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed