फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   demand for seperate district

दुद्धी को जिला बनाने के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 03 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
demand for seperate district
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन करते अधिवक्ता एवं अन्य।

विज्ञापन
संयुक्त बार संघ के अधिवक्ता एवं दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने दुद्धी को जिला बनाओ की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अवधनारायण यादव के अगुवाई में अधिवक्ता कोर्ट परिसर से दोपहर बाद दो बजे जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। एसडीएम गिरिजा शंकर सिंह को ज्ञापन सौंपा। 

संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह, प्रवक्ता दिनेश अग्रहरि ने कहा कि लखनऊ में मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि दुद्धी को जिला बनाने पर अति शीघ्र निर्णय लेंगे। लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो सका। कहा कि शासन की ओर से डीएम और एसपी को जनता की समस्याएं सुनने के लिए पिपरी में बैठा कर आंदोलन को शांत करने का प्रयास कर रहा है। कहा कि हमीरपुर, श्रावस्ती, शामली, बागपत, औरैया जैसे कम आबादी वाले क्षेत्रों को जिला बना दिया गया और करीब 14 लाख से अधिक आबादी वाले दुद्धी को शासन ने जिला का दर्जा  नहीं दे रही है।
विज्ञापन


जनहित, विकास हित को देखते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाना अति आवश्यक है। इस मौके पर दुद्धी बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष रामअजोर भारती, रामपाल जौहरी, विश्वनाथ गुप्ता, कुलभूषण पांडेय, सुनील, सुधीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed