फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   demand for transdr of tehshildar

तहसीलदार को हटाने की मांग

Wed, 21 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Wed, 21 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
demand for transdr of tehshildar
तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपते अधिवक्ता।
अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसीलदार के तत्काल स्थानांतरण के मांग को लेकर जुलूस निकाला और तहसील में पहुंचकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार को तत्काल यहां से हटाने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता विरोध में न्यायिक कार्य से विरत भी रहे।
विज्ञापन


सभा में दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव व सिविल बार संघ के अध्यक्ष राम अजोर भारती ने कहा कि कई महीने पूर्व तहसीलदार का स्थानांतरण हो चुका हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने अब तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। आरोप लगाया कि यहां पर पूर्व में भी नायब तहसीलदार के पद पर कार्य करते हुए पदोन्नति पाकर यहीं लंबे समय से तहसीलदार के पद पर रहकर तहसील में तमाम तरह की अनियमितताएं तथा भ्रष्टाचार करने में मशगूल हैं।
विज्ञापन


दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अगर जिला प्रशासन शीघ्र तहसीलदार को यहां से नहीं हटाता है तो तहसील के राजस्व न्यायालयों का कार्य बहिष्कार करते हुए ताला बंद किया जाएगा।  इस मौके पर सत्यनारायण यादव, मनोज तिवारी, संतोष, प्रेमचंद यादव, रामपाल जौहरी, रामप्रकाश सिन्हा, ओमप्रकाश मिश्रा, छोटेलाल, आशीष, दिलीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed