{"_id":"6216326099cc8927c0465d7a","slug":"demand-for-the-state-of-purvanchal-will-rise-strongly-in-the-elections-sonbhadra-news-vns640000528","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में जोरदार ढंग से उठेगी पूर्वांचल राज्य की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में जोरदार ढंग से उठेगी पूर्वांचल राज्य की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा ने बुधवार को बढ़ौली मोहल्ले में बैठक की। चुनाव में पूर्वांचल राज्य की मांग को दोहराते हुए एलान किया कि जो दल इस मांग का समर्थन करेंगे मोर्चा उसी को समर्थन देगा।
संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि यूपी की आबादी करीब 22 करोड़ है। इसके एक छोर से दूसरे छोर के बीच की दूरी करीब 11 सौ किलोमीटर है। ऐसे में विकास योजनाओं को गति देने और आम जनता की सहूलियत के लिए पूर्वांचल राज्य बनाना जरूरी है। यह मामला लोकसभा में भी उठाया जा चुका है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो पूर्वांचल को अलग करने का मुद्दा उठाएगा हम उसे ही समर्थन देंगे। प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से पूर्वी यूपी लगातार पिछड़ेपन के शिकार रहा है। संचालन जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे ने किया। इस अवसर पर विमलेश त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार कनौजिया, काकू सिंह, दीप नारायण पटेल, ईश्वर जायसवाल, संतोष चतुर्वेदी, प्रदीप चौहान, मुन्ना जायसवाल, रामेश्वर नाथ पांडेय, मुन्ना मिश्रा, नवीन कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।