फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for funding from PMKSY for Kanhar project

कनहर परियोजना को पीएमकेएसवाई से धन देने की मांग

Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand for funding from PMKSY for Kanhar project
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) के प्रदेश संगठन महासचिव दिनकर कपूर ने पीएम मोदी को पत्र भेजकर कनहर सिंचाई परियोजना के लिए पीएमकेएसवाई मद के धन आवंटन में देरी का मुद्दा उठाया है। कहा कि अगर इसमें लेटलतीफी हुई तो निर्माण ठप होने से इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के निर्माण में और देरी हो सकती है। इसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रेषित पत्र में बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना का शिलान्यास 1976 में किया गया था जो अभी तक लंबित है। क्षेत्रीय जनता के अरसे तक चले जनांदोलन के बाद इसे 2016 में नाबार्ड की ओर से धन स्वीकृत कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया लेकिन सरकार और अधिकारियों के लचर रवैया अपनाने से समयावधि में देरी से आवंटित धनराशि 2239 करोड़ खर्च हो गई। इसके बावजूद अभी तक परियोजना पूर्ण नहीं हो सकी है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) से धन आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजा है लेकिन धन आवंटन में देरी होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed