फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for construction of bypass from outside city, PWD Ex. Engineer refused to take memorandum

नगर के बाहर से बाईपास बनाए जाने की मांग, पीडब्लूडी एक्सईएन ने ज्ञापन लेने से किया मना

Fri, 24 Jun 2022 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of bypass from outside city, PWD Ex. Engineer refused to take memorandum
राबर्ट्सगंज नगर के बाहर से बाईपास बनाए जाने की मांग कर रहे मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के कार्यकर्ता शुक्रवार को पीडब्लूडी के एक्सईएन को ज्ञापन देने कार्यालय पहुंचे। एक्सईएन ने ऐसा कोई प्रस्ताव न होने की दलील देते हुए ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। इस पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा।
विज्ञापन

मांग की कि घोरावल और शाहगंज बाजार में तोड़-फोड़ न कराया जाए। सभी ने बाईपास बनाए जाने की मांग की। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन व जनप्रतिनिधियों पर नगर की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी के नेतृत्व में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर के विकास के लिए नगर स्टेट हाइवे योजना का विरोध कर नगर के बाहर मानपुर-पकरी, घुवास नहर मार्ग पर बाईपास बनाए जाने की मांग की। कहा कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंद्रप्रकाश से मिलकर ज्ञापन देना चाहा लेकिन एक्सईएन ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। इस मौके पर जिला महासचिव शशि सिंगला, पवन कुमार, प्रेम प्रताप, सरदार अर्जुन सिंह, रवि सिंह, गोविंद जायसवाल, दीपक सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed