फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deer killed in attack by stray dogs

आवारा कुत्तों के हमले में हिरन की मौत

Mon, 02 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Deer killed in attack by stray dogs
भीषण गर्मी से जीव-जंतु बेहाल हैं। जंगली जानवर पानी की तलाश में बस्ती का रुख करने लगे हैं। रविवार की रात रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन रेंज के जंगल से पानी की तलाश में भटक कर हिरनों का झुंड ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला नकटू की ओर पहुंच गया। इस दौरान हिरन का एक बच्चा भटककर दूसरा तरफ चला गया जहां आवारा कुत्तों ने काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

रात में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन ग्रामीण जग गए। उठे तो देखा कि हिरन के बच्चे को कुत्तों ने घेर रखा था। कुत्तों के हमले से हिरन का बच्चा मर चुका था। कुत्तों को भगाकर सूचना जरहा वन रेंज के वन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मी उसे उठाकर वन चौकी नकटू ले गए। सोमवार की सुबह पशु चिकित्सा अधिकारी हेमंत कुमार की टीम ने पोस्टमार्टम किया। क्षेत्राधिकारी जरहा रेंज राजकुमार मौर्य ने बताया कि ज्यादा गर्मी के चलते नदी, नालों के सुख जाने से जंगलों में पानी की समस्या है। इससे वन जीव पानी की तलाश में भटक कर बस्ती की ओर रुख करने लगे हैं।

बीजपुर जरहा वन रेंज क्षेत्र कुत्ते के हमले में मृत हिरन को देखता वन कर्मी।

बीजपुर जरहा वन रेंज क्षेत्र कुत्ते के हमले में मृत हिरन को देखता वन कर्मी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed