{"_id":"66ce3da36a3933083c05be04","slug":"debris-of-ob-came-with-water-people-ran-away-from-their-homes-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-117201-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पानी के साथ आया ओबी का मलबा, घर छोड़कर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पानी के साथ आया ओबी का मलबा, घर छोड़कर भागे लोग
विज्ञापन
बारिश के पानी संग आधी रात आए ओबी (अधिभार) के मलबे से खड़िया गांव की नाई बस्ती में भगदड़ मच गई। बच्चों को लेकर लोगों ने भागकर खुद को सुरक्षित किया। इस स्थिति के लिए ग्रामीणों ने कोल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।
घटना की जानकारी रात में पुलिस को दी गई। पुलिस हस्तक्षेप के बाद सुबह एनसीएल खड़िया के अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के साथ जल निकासी सहित अन्य जरूरी कार्यों को शुरू कराया।
खड़िया की नाई टोला में बारिश के पानी संग फिसली ओबी इसके पहले भी तबाही मचा चुकी है। ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता (लालबाबू) ने प्रबंधन से बारिश पूर्व आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी। प्रधान का आरोप है कि उनके पत्र पर कोल प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
सोमवार की रात स्थिति बिगड़ी। पानी के संग करीब आधा दर्जन घरों में ओबी का मलबा पहुंचा। प्रभावित लोगों में बस्ती के राम विलास, सलेक वर्मा, रवि वर्मा, प्रेम, सुमंत, दिनेश वर्मा, तारणनाथ, सुनील वर्मा आदि शुमार हैं।
एनसीएल खड़िया के राजस्व अधिकारी राजाराम यादव ने बताया कि सिविल विभाग के अधिकारियों संग उन्होंने खुद प्रभावित रहवासी क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बस्ती के पास से गुजरी मुख्य सड़क पर बनी पुलिया व कलवर्ट जाम हो गया। ऐसे में जोरदार बारिश हुई और पानी घरों में घुस गया। नाले व कलवर्ट को साफ कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है।