फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of an infant suffering from pneumonia

निमोनिया से ग्रसित मासूम की मौत

Tue, 13 Sep 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Death of an infant suffering from pneumonia
सुदूर गांवों में क्लीनिक खोलकर बिना किसी डिग्री के ही मरीजों का उपचार करने वाले झोलाछाप की लापरवाही फिर एक जान पर भारी पड़ गई। समुचित उपचार के अभाव में मासूम की मौत हो गई। वह निमोनिया से ग्रसित था।
विज्ञापन

दुद्धी क्षेत्र के ग्राम पिपरडीह निवासी अयोध्या गोंड की पत्नी को दो माह पूर्व बेटा पैदा हुआ था। एक सप्ताह पहले बच्चे को सर्दी खांसी हुई। परिजन मौसम में बदलाव का असर मानते हुए गांव में ही एक झोलाछाप से उपचार कराने लगे। बीमारी ठीक होने के बजाय बढ़ती गई। मंगलवार को बच्चे को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई तो हालत गंभीर देख परिजन उसे सीएचसी दुद्धी ले आए।
विज्ञापन

यहां तैनात बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण ने बच्चे की हालत देख उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन जिला अस्पताल ले जाते इससे पहले ही मासूम की मौत हो गई। डॉ. प्रवीण ने बताया कि बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी। समय से समुचित उपचार न मिलने से ऐसा हुआ था। उधर, घटना के बाद मासूम के परिजन झोलाझाप पर सही उपचार न करने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed