फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of a person due to bike accident

बाइक के धक्के से मेला से लौट रहे व्यक्ति की मौत

Thu, 18 Feb 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Death of a person due to bike accident
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भैंसवार गांव में बृहस्पतिवार को देर शाम बाइक के धक्के से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।घटना तब हुई जब साइकिल सवार व्यक्ति मेला देखकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के भैंसवार गांव निवासी रामलाल पाल (47) पुत्र श्रीराम मेले में साइकिल से पास के धुरकरी गांव में गए थे। मेला देखने के बाद शाम सात बजे के लगभग वह साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही भैसवार गांव के मटहवा टोला के पहुंचे सामने से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इससे साइकिल सवार रामलाल सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे निजी से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों व गांव में कोहराम मच गया। मृतक को दो लड़के और एक लड़की है। घटना की कोतवाली को दी गई। चौकी प्रभारी प्रमोद यादव घोरावल सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed