फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of a middle-aged man on foot due to jeep hit

जीप के धक्के से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत

Mon, 21 Sep 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Death of a middle-aged man on foot due to jeep hit
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र पिपरा तिराहे के समीप सोमवार को सुबह करीब आठ बजे जीप के धक्के से पैदल जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद जीप छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिपरा निवासी महेंद्र खरवार 45 पुत्र हरिप्रसाद सुबह सड़क के एक किनारे से पैदल ही कहीं जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर पिपरा तिराके के समीप पहुंचे ही थे कि इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही जीप ने धक्का मार दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जीप छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने जुगैल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जीप को थाना परिसर में खड़ा करा कर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक ड्राइवर की गिरफ्तारी ना हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed