{"_id":"63e636a9da91d8ab8802fa9d","slug":"death-certificate-issued-in-name-of-cm-manohar-lal-khattar-uproar-from-up-to-haryana-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम से जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र, यूपी से हरियाणा तक खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम से जारी हुआ मृत्यु प्रमाण पत्र, यूपी से हरियाणा तक खलबली
Fri, 10 Feb 2023 06:42 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:42 PM IST
सार
Manohar Lal Khattar Death Certificate: किसी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्था के आगे सोनभद्र के पन्नूगंज/शाहगंज पीएचसी का लिखा है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शरारती तत्वों की एक ऐसी कारस्तानी सामने आई है जिससे यूपी से हरियाणा तक खलबली मच गई है। किसी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्था के आगे सोनभद्र के पन्नूगंज/शाहगंज पीएचसी का उल्लेख है। मामला सामने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।
विज्ञापन
गौर फरमाने वाली बात है कि सोनभद्र जिले में न पन्नूगंज में कोई पीएचसी है और न शाहगंज में। शाहगंज में सीएचसी जरूर है, लेकिन वहां से लंबे समय से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। अब प्रशासन शरारत करने वाले की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर अपलोड प्रमाण पत्र मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से दो फरवरी 2023 को जारी है। इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 को अंकित किया गया है। पता भी वही है, जो हरियाणा के मुख्यमंत्री का है। मामले की जानकारी होने के बाद डीएम चन्द्र विजय सिंह ने हुई संबंधित अफसरों से पूछताछ की।
विज्ञापन
डीएम ने मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। चतरा पीएचसी के अधीक्षक डॉ कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि उनके यहां से कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं है। यह किसने किया है, जांच कराई जा रही है।